।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप महाराज जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई* 

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा के जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह कछवाह (सिंधन कला) की अध्यक्षता में आज पंचवटी आश्रम कार्यालय (साहब तालाब के सामने) जेल रोड बांदा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महाराज जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई, कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व परंपरा के अनुसार सभी वरिष्ठ एवं युवान साथियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम,वीर हनुमान जी एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया तत्पश्चात सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई, परिचय की श्रंखला के साथ जयंती का कार्यक्रम शुरू हुआ।

कार्यक्रम में *वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महाराज जी के जीवन एवं संघर्षों के संदर्भ में विभिन्न क्षत्रिय बन्धुओं ने अपने अपने विचार रखे, महाराणा प्रताप के आदर्शो के अनुसार हमें चलना चाहिए,किस तरह राष्ट्र के निर्माण अपने को बलिदान किया इससे प्रेरणा लेनी चाहिए, उनके जीवन संघर्षों की गाथा को श्री भानू सिंह सिसौदिया एवं श्री धीरेन्द्र सिंह गौर (कोषाध्यक्ष)जी काव्य के द्वारा गया, महाराणा प्रताप महाराज जी के चेतक और भाले की महिमा को श्री धीरेन्द्र सिंह गौर जी ने कविता के माध्यम से सुनाया, प्रेरणादायक है,हम महापुरूषों को क्यों याद करते है, इसलिए याद करते हैं कि ऐसे महान कार्य किए राष्ट्र निर्माण और देश की स्वाधीनता,गलामी से मुक्ति दिलाई इत्यादि, जिससे आने वाली पीढ़ियां याद रखें,इसी तरह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा ने जो शिक्षा के मंदिर निर्माण(छात्रावास निर्माण)का जो संकल्प लिया है,उसका भी यही उद्देश्य है कि यहां से निकलने वाले बच्चे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे और अपने आने वाली पीढ़ियो को बताएंगे कि हमारे पूर्वजों ने ऐसा शिक्षा के मंदिर का निर्माण कराया था, भेदभाव, ईर्ष्या द्वैश भाव से उपर उठकर कार्य करें, और क्षत्रिय समाज की एकता के साथ कार्य करें,यही हमें महापुरूषों के आदर्शो से प्रेरणा मिलती है उसका हम सभी को अनुकरण करना चाहिए।

कार्यकम का संचालन *महासभा के संरक्षक श्री रमजोर सिंह चंदेल जी ने किया एवं सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह कछवाह (सिंधन कला)जी ने, कल्याण मंत्र के साथ कार्यकम का समापन हुआ।

आजकल के कार्यकम में सहभागिता किया – *श्री राम सिंह कछवाह (सिंधन कला) अध्यक्ष, श्री रमजोर सिंह चंदेल (संरक्षक), श्री भानू प्रताप सिंह सिसोदिया(पूर्व प्रधानाचार्य), श्री अवधेश सिंह,पडेरी गांव(से नि एकाउंट आफीसर ए जी आफिस प्रयागराज), श्री रणजीत सिंह (उपाध्यक्ष), श्री रामसरन सिंह कछवाह, श्री प्रेम सिंह, श्री पी के सिंह (मीडिया प्रभारी), श्री शिव शरण सिंह सेंगर, श्री धनंजय प्रताप सिंह, श्री ब्रजभूषण सिंह(उपाध्यक्ष), श्री मनरुप सिंह परिहार, श्री धीरेन्द्र सिंह गौर (कोषाध्यक्ष), श्री राजेश सिंह पचनेही (ब्लाक अध्यक्ष बड़ोखर ब्लाक),श्री अभिषेक सिंह,श्री अमर सिंह चौहान उर्फ हरी सिंह, श्री ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू भैया,जौरही,श्री मान सिंह, श्री रोहित सिंह,श्री वीरेन्द्र सिंह(से नि सुबेदार मेजर), श्री राजकिशोर सिंह, शान्ति भुषण सिंह गौतम (पचनेही) महासचिव, श्री बलराम सिंह (बसहरी), श्री राम जियावन सिंह गौतम, श्री कुंवर बहादुर सिंह परिहार, श्री योगाराज सिंह, श्री बसंत सिंह कछवाह, श्री बृजेश सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *