महाराणा प्रताप जयंती पर डायमंड साइन प्ले स्कूल में हुआ भव्य कार्यक्रम

Blog

सोनू करबरिया की रिपोर्ट

नरैनि।   महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर नगर नरैनी स्थित डायमंड साइन प्ले स्कूल में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए उनके अमूल्य बलिदानों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने आत्मसम्मान और राष्ट्रहित से समझौता नहीं किया तथा अपना संपूर्ण जीवन देश और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका त्याग, संघर्ष और वीरता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने युवाओं एवं बच्चों से महाराणा प्रताप जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश कुमार तिवारी, कुंवर आदित्य प्रताप, सत्यम ओझा, सोनू करवरिया, कमल किशोर, अनिल करवरिया, सुशांत, शौर्य, आयु, दीपक सेन, प्रियांशु, उदित नारायण, शिव प्रसाद, मनोज आजाद, विक्रम, अजय सेन, कृष्णा एवं श्रीराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, भारतीय संस्कृति एवं वीर महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *