रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट’ में उमड़ा जनसैलाब — मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं ने संभाली सशक्तिकरण की बागडोर

Blog

 

सनत कुमार बुधौलिया /देवेंद्र पाठक

      उरई।।     मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रविवार को जनपद जालौन की धरती पर महिला सशक्तिकरण का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला आरक्षियों, ब्लॉक प्रमुखों, नगर निकायों की चेयरपर्सन एवं संभ्रांत महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकली यह भव्य दौड़ जनसहभागिता का प्रतीक बनी। इसमें लगभग 5000 से अधिक बालिकाओं व महिलाओं ने भाग लेकर समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने महिला अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं प्रावधानों के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित जनपद के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मंच पर वक्ताओं ने कहा कि यह दौड़ केवल कदमों की गति नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और समाज में उनकी भूमिका का प्रतीक है। मिशन शक्ति के इस चरण में जालौन जनपद ने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है, जहाँ महिलाओं ने स्वयं कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी संभालकर यह सिद्ध किया कि वे हर क्षेत्र में नेतृत्व करने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के समापन पर टाउन हॉल में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। हर चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व की चमक थी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, सीओ सिटी अर्चना सिंह आदि सहित संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि भारी संख्या में नारी शक्ति मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *