आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत*

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि की प्रशासकीय स्वीकृत की गई है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तुफान से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, आंधी व तुफान व वर्षा होने के कारण विद्युत खंभे व तार चारागाह में गिरने से 14 गाय मृत होने पर 5 लाख 25 हजार रूपए तथा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *