आज भारतीय सेना से 17 वर्ष सेवा पूर्ण करके सेवानिवृत होंगे लांस नायक भेरूलाल दायमा

Blog

 

मुंजाखेड़ी/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– हमारे देश की सेवा कर सेवानिवृत होने वाले लांस नायक भेरूलाल दाममा पिता स्व.श्री जगदीश चन्द्र दायमा छोटा सा गांव मुंजाखेड़ी( बुढ़ा) तहसील मल्हारगढ़ निवासी जो
22 मार्च 2009 को भारतीय सेना (कोर ऑफ सिगनलस) में ज्वानिंग हुए थे। जो आज 31 मार्च 2026 को भारतीय सेना से 17 वर्ष सेवा पूर्ण करके सेवानिवृत्त होंगे । सेवानिवृत होने के बाद पहली बार अपने गृह जिला मंदसौर के गांव मुंजाखेड़ी मे पहली बार आगमन पर उनके परिवार, मित्र, समाजजन, ग्रामवासियो द्वारा 2 अप्रैल को उनके पैतृक गाँव मे रैली के साथ स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। दायमा परिवार ने सभी से अपील की है की सेवानिवृत आयोजन मे उपस्थित रहकर आयोजन को सफल करे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *