रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ दादू आत्माराम त्रिपाठी
करतल– विगत रात्रि करतल चौकी क्षेत्र के अज्ञात कारणों के चलते 65 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान शंकर बाजार अंश पुकारी निवासी रामकिशोर पुत्र होरीलाल जोशी उम्र 65 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अर्धरात्रि में पास में लगे शीशम के पेड़ में गमछे के सहारे गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों द्वारा अर्धरात्रि में ही बुजुर्ग के अचानक गायब हो जाने पर काफी खोजबीन की तभी देखा की बुजुर्ग पास के पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ है जिसपर उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस चौकी करतल प्रभारी को सूचना दी तत्काल हमराहियों सहित मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी श्रीसुबेदार विन्द ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन हेतु भेजा! आपको बता दे की मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था मृतक के छोटे भाई चुन्नू एवं सन्तोष ने बताया की घर में किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ फिर भी ऐसा कदम उठा लिया! समूचा परिवार अत्यंत गरीब होने के चलते भिक्षा वृत्ति से अपनी जीविका चलाते हैं! अचानक हुयी इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!
