पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता अभियान

Blog

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के प्रति सतत रूप से जागरूकता अभियान चला रही गैर सरकारी पंजीकृत संस्था “जीवन सुधा शिक्षा, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण फाउंडेशन “संक्षेप में “जीवन सुधा फाउंडेशन “द्वारा  शहर के” आर्य कन्या इंटर कॉलेज बांदा ( उत्तर प्रदेश) “में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | ज्ञातव्य हो कि संस्था द्वारा विगत कई मास से विद्यालय व ग्राम सभाओं में ऐसे कई अभियान चलाए जा चुके हैं, साथ ही वृक्षारोपण के द्वारा प्रकृति संरक्षण का कार्य संस्था द्वारा निरंतर जारी है | संगोष्ठी में संस्था के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक “श्री श्रीराम सिंह लोध” जी ने बताया कि जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण जल व वृक्ष हैं | वृक्षों से हमें प्राण- वायु ऑक्सीजन मिलती है, लेकिन वृक्षों के निरंतर कटान से पर्यावरण की अपूरणीय छति हो रही है जिससे वनस्पति व प्राणी जगत के जीवन पर खतरा मडरा रहा है | उन्होंने बच्चों से कम से कम एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाने का आग्रह किया | संस्था के उद्यान विशेषज्ञ श्री हनुमान दास राजपूत जी ने बताया कि भूगर्भ जल बैंक में संचित धन की तरह है यदि धन की निरंतर निकासी होगी, तो वह एक दिन खत्म हो जाएगा |इसी तरह यदि लगातार जल का दोहन होता, तो भूगर्भ जल समाप्त हो जाएगा |फल स्वरुप पृथ्वी पर जीवन संकट में आ जाएगा ,||इसलिए पानी का सदुपयोग ,आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है | विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम गुप्ता जी ने बच्चियों से से संस्था द्वारा दी गई जागरूकता को आत्मसात कर ,प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया |अंत में संस्था के संस्थापक जी द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया | इस कार्यक्रम में शिक्षक श्रीमती समीक्षा खरे,सोनम गुप्ता, साधना यादव, आशा देवी, नीलांजना गुप्ता ,सूर्यकांती सिंह, अर्चना ,शशि प्रभा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *