रोजगार मिशन” के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बाँदा द्वारा एक वृहद रोजगार मेला का हुआ आयोजन

Blog

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

“उ०प्र० रोजगार मिशन” के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बाँदा द्वारा एक वृहद रोजगार मेला आज दिनांक 28.02.2026, दिन-शनिवार, प्रातः 10 बजे से राजादेवी डिग्री कॉलेज परिसर नरैनी रोड़, बाँदा में आयोजित किया गया। मेला में प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की विभिन्न 21 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला में लगभग 1700 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसके सापेक्ष कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार के पश्चात 1148 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन राजादेवी डिग्री कॉलेज, बाँदा के प्राचार्य, डॉ० सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अमित सेठ, अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, बाँदा, सहायक निदेशक (सेवायोजन), श्री वकील अहमद अंसारी, जिला सेवायोजन अधिकरी, श्री मोहित जायसवाल एवं समस्त

कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *