: दर्शन करने जैन मंदिर पहुंचीं AIIMS डायरेक्टर डॉ. अमिता जैन, हुआ भव्य स्वागत।

Blog

दुष्यंत कुमार की रिपोर्ट

*रायबरेली*
सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर में सकल जैन समाज के तत्वावधान में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के पावन अनुष्ठान का शुभारंभ सुबह 6 बजे बजे भव्य प्रभात फेरी के साथ हुआ। यह प्रभात फेरी सिविल लाइन जैन मंदिर से प्रारंभ होकर गोरा बाजार जैन चैत्यालय और बरगद चौराहा होते हुए पुनः मुख्य जैन मंदिर परिसर पहुंची, जिसमें श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए धर्ममय वातावरण का सृजन कर रहे थे।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम्स (AIIMS) की डायरेक्टर डॉ. अमिता जैन ने कार्यक्रम में शिरकत की। मंदिर पहुंचने पर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन एवं समस्त समाज के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। इसी क्रम में समाज की महिलाओं ने मनोहारी भजनों का गान करते हुए श्रद्धाभाव से भगवान महावीर स्वामी का पालना झुलाया, भक्ति भाव से भावविभोर होकर नृत्य किया तथा भगवान को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य समर्पित किया।
सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर प्रांगण में जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन, अनिल जैन, इंद्र जैन और सुनील जैन सहित उपस्थित सकल समाज ने सामूहिक रूप से धर्म ध्वज फहराया। जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी की विशेष शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की अष्टद्रव्यों से विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर के चरणों में नमन किया और विश्वशांति तथा सर्वकल्याण की मंगलमयी कामना की। इसी धार्मिक अनुष्ठान के मध्य एम्स (AIIMS) की डायरेक्टर डॉ. अमिता जैन भी दर्शन करने जैन मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन एवं समस्त समाज के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. अमिता जैन ने भगवान महावीर स्वामी की भक्तिभाव से दर्शन किया।और ‘अहिंसा परमो धर्म’ और ‘जियो और जीने दो’ के शाश्वत सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन चरण चिन्हों की भी मंगल प्रतिष्ठा की गई। इस पुनीत कार्य में विशेष योगदान देने वाले जैन समाज के अध्यक्ष श्री सुनील जैन जी ने इस अवसर पर कहा— ‘आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दिखाए गए दया, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलना ही उनके चरणों की सच्ची सेवा और प्रतिष्ठा है।'”
महावीर जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा दिनभर सेवा कार्यों का भी आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत 30 और 31 मार्च को जैन श्रद्धालु जिला अस्पताल में रक्तदान कर रहे है। दोपहर में जिला अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों को फलों का वितरण हुआ। सुपरमार्केट में जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया। और राहगीरों के लिए सिविल लाइन चौराहे पर विशेष स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा अर्चना के साथ दिनभर सेवा कार्यों का भी आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत कुछ श्रद्धालुओं ने 30 मार्च को जिला अस्पताल में रक्तदान किया कुछ श्रद्धालु 31 मार्च को रक्तदान करेंगे।
शाम को विद्यासागर सभागार में विशेष सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जैन धर्म पर आधारित एक सुंदर और ज्ञानवर्धक नाटक का भी मंचन किया, जिससे सभी उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए। तत्पश्चात आयोजित धर्म सभा में प्रबुद्ध जनों द्वारा जैन धर्म और भगवान महावीर के सिद्धांतों पर गंभीर चर्चा की गई। महावीर स्वामी जयंती पर राकेश जैन, विकास जैन,संदीप जैन,जुगमंधर जैन, जैन,दीपचंद चंद जैन,रमेश चंद जैन,सुभाष जैन,आशीष जैन, प्रदीप शर्मा,हितेश जैन,अजय जैन,शुभम जैन,नवीन जैन,नितिन जैन,विजयंत जैन,अमन जैन,अभिषेक जैन अरिहंत जैन, प्रिया जैन,पूजा जैन,प्रियंका जैन,वसुधा जैन, मनीषा जैन,शकुंतला जैन,नेहा जैन,आशी जैन,रंजना जैन,अनिता जैन, रेखा जैन,रजनी
जैन,शालनी जैन ,समस्त जैन समाज उपस्थित रहा  i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *