रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
करतल-राजकीय बालिका इंटर कालेज करतल में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया, जिसमें दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ और छात्रों ने नृत्य, गायन, नाटक जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसके अंत में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार दिए गए और यह आयोजन सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के लिए एक यादगार दिन बन गया, जिसने विद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास को प्रदर्शित किया, कार्यक्रम के दौरान सदस्य एवं GGIC की प्रधानाचार्य कु. शोली एवम सहायक अध्यापिका सियापति मैंम के नेतृत्व,अतिथि के रूप में उपस्थित अन्य टीम संकल्प के सदस्य एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय करतल के शिक्षकगण श्री राकेश पटेल जी, श्री अवधेश जी,श्री अनिल द्विवेदी जी ,श्री विपिन अवस्थी जी, राहुल जी, श्रीमती नीरा यादव जी,श्रीमती रीना गौतम जी,श्रीमती मीनाक्षी जी, श्री विकास रावत जी , एवम अभय श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। साथ ही बच्चों के कार्यक्रम तथा उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उक्त सभी अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार भी दिये गये,जिससे बच्चों का और मनोबल बढ़ा। इस तरह कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी प्रधानाचार्या,शिक्षक, अतिथि,अभिभावक, ने बच्चों को प्रोत्साहित व उत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे गाँव के हों या बड़े शहर के प्रतिभा सब में होती है ,बस उसे निखरने और उजागर होने का मौका मिलना चाहिए । बच्चों की प्रतिभा और उनके मेहनत पर विश्वाश करते हुए प्रधानाचार्या कु शोली ने कहा की उनके बच्चे ऐसे ही मेहनत करते रहे तो अपने जीवन में बड़ी से बड़ी बुलंदियों को छुयेंगे।
