शिव शर्मा के साथ रामेश्वर यादव की रिपोर्ट
राजनांदगांव /छुरिया। ग्राम लुलीकसा, पोस्ट गैंदाटोला में आगामी 3 एवं 4 जनवरी 2026 को दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सद्गुरु कबीर सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी लुलीकसा के तत्वावधान में संपन्न होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन नांदवंशाचार्य पंथ के पूज्य श्री हुजूर मंगल साहेब जी (कबीर मठ, नादिया) के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। सत्संग समारोह में संत श्री प्रभाकर साहेब जी (कोटा, राजस्थान) मुख्य प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि धर्माधिकारी श्री सत्येन्द्र साहेब जी (कबीर मठ, नादिया) संत मंडली के साथ प्रवचन देंगे।
सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों ने कहा कि संतों का सानिध्य जीवन को दिशा प्रदान करता है तथा सत्संग से आत्मिक शांति एवं सद्गुणों की प्राप्ति होती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिकता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
कार्यक्रम की शुरुआत 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे गुरूमहिमा, बीजक पाठ एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगी। इसके पश्चात दोनों दिवस दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भजन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। समारोह का समापन 4 जनवरी को सायं 4 बजे गुरु पूजा एवं आरती के साथ किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम के संयोजक संत श्री गिरवर साहेब हैं। समिति के अध्यक्ष श्री जोहर दास साहू, उपाध्यक्ष श्री घनश्याम साहू, सचिव श्री चुरामन दास साहू तथा कोषाध्यक्ष श्री अशोक साहू हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य श्री इन्द्रजीत साहू, सुदामा साहू, लिलेश्वर साहू, सालिक साहू, बंटी साहू, मंहत श्री रोहिदास साहेब, तुलसी साहू, तिलक साहू एवं तोतन साहू सहित ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार सत्संग समारोह में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
