रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार
करतल– कस्बा करतल के मजरा बैरागीपुरवा के पास स्थित बैरगला तालाब के समीप वर्षों पूर्व मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदो द्वारा शहीद बाबा के नाम से मजार का निर्माण कराकर इसकी देखरेख के साथ साथ इसका रखरखाव करते चले आये और आज भी सभी समुदाय के लोग सहयोग से करते जा रहे हैं तथा यहीं पर करबला होने चलते त्यौहारों में निकाले गये ताजियों को सुपुर्दे खाक भी करते हैं एवं यहीं पर अपने समुदाय के शवों को भी दफन करते चले आ रहे हैं किन्तु दि०29 मार्च रविवार के दिन कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग उक्त मजार में अगरबत्ती लगाने गये तो देखा की मजार का बड़ा गुम्बद टूटा हुआ फर्श पर पड़ा हुआ है यह नजारा देखकर सब सन्न रह गये और घटना के बारे मेंअपने समुदाय के लोगों को जानकारी दी जिसपर समुदाय के लोग मौके पर पहुँचे और मौके के हालात देखकर उनमें आक्रोश छा गया जिसके सम्बन्ध में उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी तथा समुदाय के लोग एकत्र होकर स्थानीय चौकी करतल पहुँचेऔर चौकी प्रभारी श्रीसुबेदार विन्द को अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी जिसपर चौकी प्रभारी ने इस घटना की सूचना कोतवाली/थाना नरैनी दी सूचना मिलते ही कोतवाली नरैनी से मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक श्रीसंदीप तिवारी एवं श्रीकल्वे अब्बास खान उपनिरीक्षक थाना नरैनी तथा तहसीलदार नरैनी ने मौके का मुआयना कर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया जबकि चौकी प्रभारी सुबेदार विन्द ने माहौल बिगड़ते देख तत्काल राजमिस्त्री को बुलाकर उक्त मजार के टूटे गुम्बद का पुनःनिर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जिससे आपसी सौहार्द की स्थिति बनी हुयी है तथा यहाँ किसी भी प्रकार से अशांति का माहौल नहीं है!
