सनत कुमार बुधौलिया अभिवादन एक्सप्रेस
-अखिल ब्राह्मण महा सभा रा की कानपुर देहात जिले के बरौद ,पुखराया में महा सभा की प्रबुद्घ गोष्ठी शुक्ला गेस्ट हाउस में सपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राजेंद्र नाथ त्रिपाठी थे विशिष्ट अतिथि विश्वंभर नारायण तिवारी राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा व राष्ट्रीय प्रवक्ता नैशनल एंटी कैप्शन ,माननीय अंजू शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष थे इसके अलावा मंच पर राजू पाठक जिला अध्यक्ष जालौन ,आशुतोष मिश्रा,हरिश्चन्द बापू,माननीय श्रीमती शैल कुमारी त्रिपाठी,आदि कार्य क्रम का संचालन राघव अग्निहोत्री प्रदेश महा मंत्री ने किया कार्य क्रम की शुरुआत मुख अतिथि द्वारा भगवान परशुराम के पूजन के साथ की गई सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा परशुराम का चित्र भी भेट किया गया।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिपाठी जी द्वारा संबोधित किया गया उन्होंने ब्राह्मण समाज को सावधान करते हुए कहा कि अब समय आगया है हमें उत्पीड़न का बदला लेना है पूरे देश में ब्राह्मण पर अत्याचार हो रहा है अब हमें सत्ता परिवर्तन करना होगा जो ब्राह्मण हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा उसी से हमारा साथ रहेगा कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव विश्वंभर नारायण तिवारी,राजू पाठक, आशुतोष मिश्रा,अंजू शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया कार्य क्रम में राघव अग्निहोत्री प्रदेश महा मंत्री का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे
