मोहला में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर आयोजित, 76 दिव्यांगजनों के बने प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड*

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

मोहला, ।       समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत गतदिवस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला (जिला चिकित्सालय परिसर) में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं, विशेषकर दिव्यांग पेंशन का लाभ उपलब्ध कराना था।
उल्लेखनीय है कि तीनों जनपद पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शिविर में पहुंचे। शिविर में कुल 185 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया। मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण के बाद विभिन्न श्रेणियों के 76 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। जिन हितग्राहियों को विस्तृत चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता थी, उन्हें आगे की जांच के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया।
शिविर के समापन अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे ने दो दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा 10 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड वितरित किए। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर प्रमाणन एवं विभिन्न शासकीय सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *