_राष्ट्रीय स्तर पर चमका संत कृपाल सिंह कॉलेज का सितारा

Blog

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा – संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा, बांदा के LL.B के छात्र नीरज कुमार एवं रत्ना देवी (बैच 2023-2026) को भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत एक माह के इंटर्नशिप हेतु चयनित किया गया है।

अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया में, पूरे भारत से केवल 50 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिसमें महाविद्यालय के उपरोक्त छात्र भी शामिल है।

इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान नीरज और रत्ना देवी को न केवल विधि एवं न्याय मंत्रालय बल्कि सुप्रीम कोर्ट तथा अन्य मंत्रालय के कामकाज को करीब से जानने, समझने तथा अनुभवी कानूनी पेशेवरो के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला। उन्हें कानूनी अनुसंधान, नीति निर्माण एवं विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं में संभावित महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय द्वारा इन्हे इस अवधि के लिए मानदेय भी प्रदान किया गया।

संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय के प्रबंधक श्री यश शिवहरे ने छात्रों को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सर्वेश कुमार ने कहा कि ’’छात्रों की यह सफलता हमारे संस्थान के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।“

छात्रों की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर उनके करियर को दिशा देगी, बल्कि यह संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

यह दर्शाता है कि यदि छात्र को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें, तो वह किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *