गणित विभाग के दस विद्यार्थियों का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन से संपूर्ण मंदसौर जिला और महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ

 

मंदसौर/ नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य प्रो. जे.एस. दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की गणित विभाग के दस प्रतिभाशाली विद्यार्थियों नन्दिता धनोतिया, नेहा शर्मा, संध्या मेल, राजेश धाकड़, आयुषि जेठानिया, काशीराम प्रजापति, अश्विनी पंवार, मोनिका कुमावत, आदित्य परिहार एवं नेहा बाघेरिया का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित विषय) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेएस दुबे, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. तुषारकांत झाला तथा महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस सफलता ने सम्पूर्ण महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है तथा शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय की बढ़ती उत्कृष्टता को पुनः सिद्ध किया है। प्राचार्य प्रो. दुबे ने इस अवसर सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा की यह ऐतिहासिक सफलता न केवल इन विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और लगन का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय के सम्मानीय प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन और उत्कृष्ट शिक्षा का भी प्रतीक है। चयनित विद्यार्थियों ने संपूर्ण मंदसौर जिले और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *