*पल्स पोलियो अभियान का चिकित्साधीक्षक ने किया निरीक्षण, बच्चों को हर हाल में दवा पिलाने के दिए निर्देश*

Blog

 

  रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
करतल (बांद)– 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विकलांगता जैसी गंभीर बीमारी से बचाने हेतु जनपद में 28 जून से संचालित सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी के चिकित्साधीक्षक डॉ. विकास यादव ने कस्बा करतल सहित ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की व्यवस्था का जायजा लिया तथा टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की,निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक ने कस्बा करतल की हरिजन बस्ती में कई घरों का दौरा कर बच्चों को दी गई पोलियो खुराक का सत्यापन किया,उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे और अभियान को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ शत-प्रतिशत सफल बनाया जाए,उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का सहयोग आवश्यक है। इसलिए सभी परिवार अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं,इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. विकास यादव के साथ समीक्षाधिकारी प्रज्ञा गुप्ता भी मौजूद रहीं,उन्होंने भी अभियान की निगरानी करते हुए टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *