बांदा के कवि डॉ. राजेंद्र तिवारी ‘स्वदेश’ को दिल्ली में वंदे मातरम् गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया*

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

अखिल भारतीय लेखक, कवि, कलाकार परिषद एवं काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य “वंदे मातरम् कवि सम्मेलन एवं विशेष मान-सम्मान समारोह” में बांदा के वरिष्ठ कवि, गीतकार एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र तिवारी ‘स्वदेश’ को “वंदे मातरम् गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय काव्य आयोजन के प्रमुख आयोजक अंतरराष्ट्रीय कवि एवं ग़ज़लकार डॉ. जय सिंह आर्य तथा प्रमुख संयोजक कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजेंद्र तिवारी ‘स्वदेश’ द्वारा किया गया, जिसकी उपस्थित साहित्यकारों एवं श्रोताओं ने मुक्तकंठ से सराहना की।

प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि भारत गौरव श्री प्रेम किशोर ‘पटाखा’ (अलीगढ़), द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि कवि श्री प्रांजल ‘निडर’ (फिरोजाबाद) तथा तृतीय सत्र की अध्यक्षता डॉ. महेंद्र सिंह गौर, शिक्षा अधिकारी, मध्य प्रदेश ने की।

प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस विराट कवि सम्मेलन में मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों से आए कवियों एवं साहित्यकारों ने “वंदे मातरम्” विषय पर अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। देशभक्ति से ओतप्रोत काव्यधारा ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

बांदा जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. राजेंद्र तिवारी ‘स्वदेश’ ने अपनी साहित्यिक उपस्थिति एवं प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। उनके साहित्य, समाजसेवा एवं राष्ट्रभावना से जुड़े योगदान को देखते हुए उन्हें “वंदे मातरम् गौरव सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. राजेंद्र तिवारी ‘स्वदेश’ ने इसे अपने गुरुओं, साहित्यप्रेमियों तथा जनपद बांदा की जनता के स्नेह और आशीर्वाद का प्रतिफल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *