*बांदा में एच०आई०वी० एड्स कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया चरणबद्ध हडताल का एलान*

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगो को लेकर 05 अक्टूबर से चरणबद्ध हडताल का एलान किया है जिसके क्रम में लगातार दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया।

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है जबकि कई बार स्वास्थ्य मंत्री जी से मिलकर उनको ज्ञापन दिया गया इसके अलावा दो बार मा० मुख्यमंत्री जी से मिलकर उनको भी एड्स कर्मचारियों की समस्यायों से अवगत कराया गया अभी तक किसी समस्या का कोई निवारण नही किया जिससे एड्स कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न हो गया है। जिस कारण अब एड्स कर्मचारी चरणबद्ध हडताल करने जा रहे है पहले चरण में 05 से 11 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा इसके बाद 12 से 14 अक्टूबर तक ड्यूटी शुरु होने से 2 घंटे कार्य बहिष्कार और 15 अक्टूबर से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार कर लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रस्तावित है कर्मचारियों ने मांगों का जल्द समाधान नही होने पर आंदोलन को और व्यापक करने चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *