अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। जिले के युवा खिलाड़ी शुभम दुबे ने अपनी प्रतिभा और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर बांदा का नाम रोशन किया है। शुभम दुबे ने ‘बांके बिहारी लीग’ के पहले सीजन में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।
लीग के पहले सीजन में शुभम दुबे को लेकर टीमों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनकी प्रतिभा, खेल कौशल और लगातार बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें खिलाड़ियों की सूची में खास मुकाम दिलाया। नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में चुने जाने के बाद जिले के खेल प्रेमियों और शुभम के समर्थकों में खुशी की लहर है।
शुभम की इस उपलब्धि को बांदा के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। स्थानीय खेलप्रेमियों का कहना है कि छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर युवा खिलाड़ी जिस तरह बड़े मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं, वह जिले के अन्य प्रतिभाशाली युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
शुभम दुबे की इस सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में शुभम अपने शानदार खेल से बांदा का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।