*सेवा संकल्प अभियान के अंर्तगत मेरा युवा भारत के तत्वावधान सेवा पखवाड़ा का हुआ आयोजन*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।      सेवा संकल्प अभियान के अंर्तगत एवं सेवा पखवाड़ा में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबेरू बाॅंदा में चित्रकला प्रतियोगिता,स्वच्छता शपथ, स्वच्छता संगोष्ठी,व स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्रेंयांश राय जिला युवा अधिकारी के निर्देशन तथा उमाशंकर यादव प्रधानाचार्य राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबेरू बाॅंदा की अध्यक्षता में हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में 50 छात्रों ने सहभागिता किया। जिसमें छात्र प्रथम स्थान श्रावण कुमार पुत्र मइयादीन, द्वितीय स्थान अनुराग प्रजापति पुत्र रामकेश प्रजापति तृतीय स्थान आयुष कुमार पुत्र अशोक कुमार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक दीनदयाल सोनी “स्वर्ण” चित्राक्षर के कलाकार, शिक्षक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबेरू बाॅंदा के रहें।शपथ ग्रहण समारोह में अमित कुमार प्रवक्ता, प्रदीप कुमार,आशुतोष शुक्ला जी,का विशेष योगदान रहा।सभी विजेता छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव ने आयोजन समिति के कार्यक्रम को सराहते हुए सभी का धन्यवाद दिया। शिक्षक चित्रकार दीनदयाल सोनी ने मंच संचालन करते हुए कहा “सच्ची दो कर्तव्य परीक्षा,घर घर दो स्वच्छता की शिक्षा” जीवन मंगलकारी होगा स्वच्छता की मन में रखो सदा इच्छा “!कार्यक्रम आयोजन में रवि अवस्थी, कार्यक्रम सहायक मेरा युवा भारत तथा धनीराम युवा मण्डल अध्यक्ष,तथा युवा स्वयंसेवक राजेश कुमार बबेरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर विद्यालय के दो सौ छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की।रामनरेश चक्रवर्ती प्रवक्ता,गौरांगी श्रीवास्तव,विवेक कुमार,अभय पाण्डेय,प्रीति मिश्रा, मूर्ति देवी, प्रियंका तिवारी,संगीता वर्मा,संतराम,कमल कुमार आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *