*जहरीले कीड़े के काटने से 65 वर्षीय युवक की हुयी मौत

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
करतल- थाना नरैनी की चौकी करतल अंतर्गत ग्राम बरसड़ा (मानपुर) निवासी बृन्दावन राजपूत पुत्र रामचरण उम्र 65वर्ष अपने घर की छत पर सो रहा था जिसे सोते समय रात्रि में किसी जहरीले कीड़े ने उसके बायें पैर में काट लिया जिसकी जानकारी जब पास में सो रहे बेटे सुरेन्द्र को हुयी उसने परिवार को बताया किन्तु रात्रि होने के कारण उसे समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी ।परिजनों द्वारा घटना की सूचना प्रातःकालचौकीप्रभारी करतल को दी गयी जिसपर मय हमराही मौके पर पहुंचे! परिजनों ने बताया कि मृतक वृंदावन रात्रि में अपने पक्के घर की छत पर लेटा हुआ था! इसी छत पर सूखी लकड़ियों का ढेर भी रखा है जिसमें से ही जहरीला कीड़ा निकलकर उसके वायें पैर में काट लिया है जिसके कारण उसकी मृत्यु हुयी है । चौकी प्रभारी श्री सुबेदार विन्द ने परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कार्यवाही करते हुये शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन हेतु रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रवाना किया।मृतक के तीन बेटे हैं जिसमें भगवानदास, सुरेन्द्र कुमार तथा रामकरन तीनों विवाहित होने के साथ साथ परिवार सहित अलग रहते हैं मृतक की पत्नी राजकुमारी ने बताया की मृतक के नाम सिर्फ डेढ़ एकड़ जमीन हैं जिससे परिवार का भरणपोषण होता है!मुखिया की असमय हुयी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *