रिपोर्ट– सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार
करतल–आज शाम नरैनी से सवारियां भरकर कस्बा करतल आ रही तेज रफ्तार टैम्पो सड़क चौड़ीकरण के अन्तर्गत खोदे गये गढ्ढे में गिरने से अनियंत्रित होकर पलट जाने से टैम्पो सवार 8 लोग घायल हो गये चालक टैम्पो छोड़कर फरार हो गया!
आज शाम रामविलास पुत्र कल्लू निवासी ग्राम बल्दू पुरवा पुलिस चौकी चंदौरा नगर नरैनी से सवारियां भरकर करतल आ रहा था किन्तु जैसे ही ग्राम कनाय मोड़ के पास पहुंचा ओवरटेक करने में टैम्पो सड़क चौड़ीकरण हेतु सड़क किनारे खोदे गये गढ्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसमें सवार रनियां पत्नी गुलाब निवासी छठवांमील (मप्र) , राम लखन पुत्र बैजनाथ निवासी कनाय, मूरतसिंह पुत्र दशरथ निवासी ग्राम कड़रहा(बीरा)मप्र , कुलदीप पुत्र दयाराम निवासी करतल, सुशील सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी कनवारा (बांदा), बेटीबाई वेवा जसवंत सिंह निवासी कनवारा आदि गम्भीर रूप से घायल हो गये स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को सूचना मिलते ही कां० उदय सिंह राजपूत एवं चालक अश्विनी कुमार द्विवेदी तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कस्बा करतल स्थित प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर सभी घायलों का उपचार जारी है!
