अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर एम-वाहन ऐप से मैनुअल रूप से हो रही व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस को मोर्थ भारत सरकार द्वारा जनपद बाँदा की वाहनों का फिटनेस हेतु एटीएस फतेहपुर आवंटित करते हुए इस कार्यालय पर होने वाली फिटनेस को दिनांक 05.01.2026 से बन्द कर दिया गया था। वाहन स्वामियों की समस्याओं को देखते हुए मोर्थ भारत सरकार के पत्र संख्या RT-23013/06/2026टी दिनांक 27 अप्रैल 2026 द्वारा कार्यालय पर की जाने वाली मैनुअल फिटनेस को पुनः बहाल कर दिया गया है।
अतः जनपद के समस्त व्यवसायिक / विद्यालय वाहन स्वामियों से अपील है कि अपनी फिटनेस समाप्त वाहनों का यथाशीघ्र सम्भागीय परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर फिटनेस कराना सुनिश्चित करें।
