सुप्रीम कोर्ट के TET निर्णय पर शिक्षक संघ ने विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग को सौंपा ज्ञापन

Blog

 

सुवासरा /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– i       अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) से संबद्ध मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, जिला शाखा मंदसौर द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के संबंध में दिए गए हालिया निर्णय पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन हरदीप सिंह डंग से भेंट कर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की माँग की। ज्ञापन में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 सितंबर 2025 को सिविल अपील संख्या 1385/2025 में दिए गए निर्णय के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए नियुक्ति तिथि से इतर TET अनिवार्य कर दिया गया है।

इस निर्णय से मध्य प्रदेश के लगभग 70 हजार तथा देशभर के करीब 25 लाख शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, आजीविका और पदोन्नति पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। शिक्षक संघ की प्रमुख माँगें:
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत:
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को ‘Qualified and Exempted’ श्रेणी में रखा गया था। संघ ने इसे कानूनी सुरक्षा देने की माँग की है।
भविष्यलक्षी प्रभाव (Prospective Effect):
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पूर्व प्रभाव से लागू न कर केवल भविष्य की नियुक्तियों पर लागू किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तहसील शाखा सुवासरा के अध्यक्ष उमेश शिल्पी, उपाध्यक्ष एलएन राठौर तहसील सचिव सुरेश डपकरा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल राठौर, शैलेंद्र बैरागी, तेजेन्द्र जैन, गुमान सिंह सोलंकी, संजय पोरवाल, राधेश्याम मेहर, घनश्याम लोधा, बालचंद देवड़ा, अनिल डपकरा, देवीशंकर मालवीय,अनुप धनोतिया, महेंद्र जोशी ओमप्रकाश सोनी, बालकृष्ण प्रधान,डी के जैन,निलेश गुप्ता, ललित गुप्ता, सुरत सिंह सोलंकी,के एल कारपेंटर, सतनाम सिंह डंग, कालूराम भगोरा जी, गोवर्धन लाल मेहर, जगदीश चंद्र वेद, पीयूष डांगी, मोहित शर्मा, महेश गुप्ता, पीसी पाटीदार, खाजू खां मंसूरी, अशोक शर्मा ,मांगीलाल परमार, दीपक सोलंकी मांगीलाल आर्य, रामचंद्र भाटिया, भगवान सिंह देवड़ा, दिनेश गुप्ता ,मनोहर सिंह चंदेल एन डी बैरागी ,भेरूलाल यादव, पुरुषोत्तम वर्मा शामगढ़ तहसील अध्यक्ष भाई दुर्गेश शर्मा, सत्यनारायण सोनी अध्यापक मोर्चा, विपिन बरडेजा, मुकेश धनोतिया, रामकिशन धाकड़, संयुक्त मोर्चा के संरक्षक राजेश गुप्ता सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे। विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन हरदीप सिंह डंग ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वे इस विषय को उचित मंच पर उठाकर सकारात्मक समाधान हेतु प्रयास करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *