दलौद /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– नगर के वरिष्ठ शिक्षक कमलेश जैन ने 41 वर्ष 9 माह की गौरवपूर्ण शासकीय सेवा अत्यंत सरल, सहज एवं विनम्र स्वभाव के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पूर्ण की। इस अवसर पर आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने सेवानिवृत्ति शिक्षक को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सुखमय और स्वस्थ भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन का आगामी सफर सुख, शांति और खुशियों से परिपूर्ण रहे। समारोह मे पुलिस थाना दलौदा स्टाफ व विक्रम सिंह राजपूत ने उपस्थित होकर सम्मान कर बधाई दी ।
फोटो