डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया

 

रणायरा /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रणायरा में 5 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य दशरथ सूर्यवंशी द्वारा मां सरस्वती कि पूजन और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई। इसके बाद बच्चों द्वारा सभी शिक्षकों को माला पहना कर और भाषण,नाटक मंचन, कविता द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया। सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में और उनके द्वारा किए गए कार्यों कि जानकारी एवं बच्चों को शिक्षा का महत्त्व समझाया गया। यह जानकारी संस्था प्राचार्य दशरथ सूर्यवंशी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *