कांकेर, धमतरी एवं जगदलपुर के मंदिराें में चोरी की वारदात काे अंजाम देने वाला आरोपित- गिरफ्तार*

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

कांकेर– जिले की पुलिस ने कांकेर, धमतरी और जगदलपुर जिलों में मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपित हरेंद्र गुप्ता निवासी कोंडागांव को आज बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बिना सीसीटीवी कैमरे वाले मंदिरों को निशाना बनाता था। उसने कांकेर के शीतला मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी से 10 हजार रुपये नकद सहित कुल दाे लाख 47 हजार रुपये का सामान चुराया था।
शीतला मंदिर में चोरी के बाद, आरोपित ने पास के शनि मंदिर और शिव मंदिर की दान पेटियों से भी नकदी चुराई। इसके तीन दिन बाद, उसने कांकेर के दो अन्य मंदिरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने कांकेर में चोरी करने से पहले धमतरी के भखारा, कुरुद और जगदलपुर के हनुमान मंदिर में भी चोरी की थी। यह शातिर चोर पहले मंदिरों की रेकी करता था। वह विशेष रूप से बिना सीसीटीवी कैमरे वाले छोटे मंदिरों को निशाना बनाता था और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए कांकेर के 200 सहित अन्य जिलों के कुल 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गहन जांच के बाद, कोंडागांव निवासी आरोपी हरेंद्र गुप्ता को आज गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *