शासकीय उ मा विद्यालय नंदावता का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा

Blog

 

 

नंदावता/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदावता के प्राचार्य वजेराम बामनिया ने बताया की विद्यालय का बोर्ड परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा कक्षा 10 वी का परिणाम 75 % रहा जिसमे पायल गजेंद्र ने 95% , अर्पित गोपाल 91%, सुमन राकेश 87%,संतोष कंवर लाल 85%,दिव्या महेश 83% , बलराम किशन लाल 82%, अंक प्राप्त विद्यालय को गौरवान्वित किया । इसी प्रकार कक्षा 12 वी का परिणाम 95 % रहा जिसमे निशा अनिल ने 83% , कमलेश अम्बालाल 79%, नेहा प्रमोद 79%, चेतना राजू
78%,ने अंक प्राप्त किए। श्री बामनिया ने बताया कि विद्यालय को पांच लेपटॉप एंव दो स्कूटी की पात्रता प्राप्त हुई है । विद्यार्थियो की उपलब्धी पर विद्यालय परिवार के रामरतन कुमावत, दुर्गालाल सेन, शम्भू सिंह खरवर, कंवर लाल प्रजापत, कैलाश पाटीदार, मनोहर झावा ,चन्द्र शेखर हलकारा, सलमा शाह, पिंकी कुमावत, गायत्री प्रसाद शर्मा, पूजा शर्मा. प्रीति पाटीदार, रानू सेन, दिलीप कुमावत आदि ने शुभकामनाऐ दी।
खबर दो
एकीकृत शा. उ. मा. वि. अमलावद का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम
मंदसौर जिले में लहराया सफलता का परचम
अमलावद (मंदसौर)–एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमलावद ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमलावद विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 93.54 प्रतिशत रहा, जो अत्यंत सराहनीय है।
कक्षा 10वीं में अंजली, पिता प्रभुगीर ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं में निर्मला, पिता शांतिलाल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं में गणित एवं बायोलॉजी संकाय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। गत वर्ष भी विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 100% रहा था lवहीं कला संकाय (Arts) का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विद्यालय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईटी (IT) एवं इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर ट्रेड का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु कक्षा 12वीं के 6 छात्रों को लैपटॉप एवं 2 छात्रों को स्कूटी प्रदान की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
प्राचार्य श्रीमती प्रीति गौड़ ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *