भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया गया किसान दिवस

Blog

 सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में जनपद में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय उरई स्थित जमुना पैलेस में कृषि विभाग के तत्वावधान में भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के प्रगतिशील किसानों सहित खेती-किसानी से जुड़े सैकड़ों किसानों ने सहभागिता की।
किसान मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए संघर्ष किया। आज केंद्र व प्रदेश में की सरकार उनके विचारों को धरातल पर उतारते हुए किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन किसानों ने खेती-किसानी के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन किया है, वे वास्तव में सम्मान के पात्र हैं। फल पट्टी विकास, उत्पादन वृद्धि, सिंचाई क्षमता और फसल विविधीकरण के क्षेत्र में जनपद के किसानों का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। कई मंचों पर यह संदेश गया है कि जल संरक्षण एव फसल चक्र के रूप में खेती सीखनी हो तो जालौन के किसानों से सीखें।

इस अवसर पर किसान मंच से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान एवं भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने भी किसानों को संबोधित करते हुए अपने विचार ।

सम्मानित किसानों में सुशील कुमार, ओमप्रकाश कौशिक, रतन सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, हृदय नारायण, कुसुम खन्ना, अनिरुद्ध, गोविंद सिंह, सूरज सिंह, मोहित सिंह, महेश सिंह, संतोष कुमार, रामकिशन, गणेश प्रसाद, हरि सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।
किसान मेले में ड्रैगन फ्रूट, चंदन, खजूर, रेशम उत्पादन सहित उन्नत फसलों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का समापन किसानों के सम्मान, कृषि के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक एस के उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी को भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *