अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में प्राचार्य प्रो दीपाली गुप्ता के निर्देशन में पुलवामा शहीदों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं एकत्रित हुए और मोमबत्तियाँ जलाकर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दो मिनट के मौन रखकर किया गया, जिसके पश्चात महाविद्यालय स्टॉफ व छात्राओं की उपस्थित में ‘शहीद अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम् ‘ के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्राचार्य प्रो दीपाली गुप्ता ने छात्र / छात्राओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा के लिए सदैव जागरूक रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ । महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक रंगोली बनाकर शहीदों की आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना किया।
इस अवसर पर प्रो जितेन्द्र कुमार, डॉ सबीहा रहमानी, डॉ माया वर्मा, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ ज्योति मिश्रा, डॉ अंकिता तिवारी, डॉ आलोक कुमार भरद्वाज, डॉ संजीव कुमार गुप्ता, डॉ विनय कुमार पटेल, डॉ मोहम्मद अफ़ज़ल, डॉ नीतू सिंह, डॉ सचिन मिश्रा, डॉ राम नरेश पाल, डॉ आदित्य प्रताप सिंह और कार्यालय स्टॉफ उपस्थित रहें।
