शिव शर्मा की रिपोर्ट
अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में इन दिनों पान, गुटखा, मसाला और सिगरेट की किल्लत का हवाला देकर कुछ थोक व्यापारियों द्वारा मनमानी कीमत वसूली किए जाने की खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि “स्टॉक खत्म है” कहकर दुकानदारों और ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लिए जा रहे हैं।
एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बिक्री की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।
स्थानीय लोगों में नाराज़गी का माहौल है।
सवाल उठ रहे हैं:
क्या सच में स्टॉक की कमी है या कृत्रिम अभाव बनाया जा रहा है?
क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?
उपभोक्ताओं को कब मिलेगी राहत?
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।
