अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
प्रयागराज। KIDZEE इंदिरा नगर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में विद्यालय के 200 से अधिक नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा और श्रीकृष्ण का मनमोहक स्वरूप धारण कर सभी का दिल जीत लिया।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बाल-गोपालों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण बने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने समारोह में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना दिया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत विद्यालय के शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने बाल-रूप श्रीकृष्ण और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर किरण मैम, काजल मैम, वैष्णवी मैम, तृप्ति मैम, अनुभा मैम, स्नेहा मैम, सुमन मैम, आकांक्षा मैम तथा तनु मैम उपस्थित रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी गुप्ता एवं प्रबंधक श्री सौरभ चन्द्र गुप्ता ने भी नन्हे राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता एवं श्रीमती रेखा गुप्ता ने भी सहभागिता करते हुए बच्चों को शुभाशीष प्रदान किया।
पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और बाल-प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे विद्यालय परिसर कृष्णमय वातावरण में सराबोर हो उठा।