रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
कस्बा—करतल— आपको बतादें की कस्बे के रेहुंची रोड तिराहे पर लगी लाखों की हाई मस्ट लाइट कई महीनों से खराब होने के चलते शाम ढलते ही समूचा चौराहा अंधकारमय होने के कारण इन रास्तों से उ०प्र० एवं म०प्र० के कई गांवों के साथ साथ खासकर कस्बे के रेहुंची रोड में संचालित शराब ठेकों से नशे की हालत में आने जाने वाले लोगों द्वारा म०प्र० को जोड़ने वाले नरैनी से अजयगढ़ पहुँच मुख्य मार्ग पर तेज गति से फर्राटा भरते वाहनों की आवाजाही तथा रेहुंची मार्ग के लिये अंधा मोड़ होने के चलते हमेशा आपस में टकराकर दुर्घटनायें होने का खतरा बना रहता है स्थानीय लोगों द्वारा जनहित की इस भीषण समस्या को देखते हुये प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग से इसे तत्काल ठीक कराने की अपील की गयी थी किन्तु महीनों गुजर जाने के बाद भी विकास का दावा ठोंकने वाले जनप्रतिनिधियों एवं सम्बंधित विभाग के नकारापन के चलते अभी तक ठीक नहीं करायी गयी! मातहतों को शायद किसी भयानक दुर्घटना होने का इन्तजार है!