शिव शर्मा की रिपोर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के नव नियुक्त उपाध्यक्ष मँगलदास ठाकुर द्वारा अपने पैत्रिक गाँव पहुँच कर इष्ट मित्रों से मुलाकात की गयी। तथा नवीन दायित्वों के लिए सभी का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। नव नियुक्त उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर के अपनी जन्म भूमि पहुँचने पर उनका गेंडी नृत्य से स्वागत किया गया। उन्होंने यहाँ स्थित शिव मंदिर पहुँच कर भगवान की पूजा अर्चना की तथा अपने घर में स्थापित देवी देवताओ की विशेष पूजा की, इसके बाद अपने साथियों एवं ग्रामीणों से उनका हाल चाल जाना। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नीलकंठ मंडावि के द्वारा दी गई है
