रिपोर्ट–सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार
करतल– चैत्र नवरात्र समापन के अंतिम नवमी के दिन कस्बाई श्रद्धालुओं द्वारा रामनवमी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया! इस कार्यक्रम के तहत बाल कलाकारों द्वारा श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण आदि की झांकी की शोभायात्रा समूचे कस्बे में निकाली गयी जिनके दर्शन कर लोग मंत्रमुग्ध होकर उनकी आरती कर फूल मालायें अर्पित कर भोग लगाया !भगवान् श्रीराम की भक्ति रस से सराबोर डीजे के साथ साथ बैण्ड बाजे में बज रही धुनों एवं सैकड़ों भक्तों द्वारा सनातनी ध्वजाओं के साथ जयश्रीराम के लगाये जा रहे गगनचुम्बी नारों से समूचा कस्बा गुंजायमान रहा ! इस दौरान भक्तों द्वाराअबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को इस पावन पर्व की शुभकामनायें दी!इस समूचे कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस की चाक चौबंद ब्यवस्था होने के चलते समूचा कार्यक्रम शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ!

इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रकाश रावत, सर्वेश तिवारी, रामू महराज, सुभाष तिवारी, अरुण कुमार रावत, प्रांशू सोनी, शैलेंद्र यादव के अलावा सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे!
