अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
इन्दिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु लिये गये संकल्प की पूर्ति हेतु रविवार दिनांक 12.07.2026 को इन्दिरा नगर स्थित पार्कों सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग एक हजार से अधिक वृक्ष शिक्षकों व विद्यालय स्टाफ द्वारा लगाये गये। इसी कड़ी में महुआ में आयोजित साप्ताहिक सत्संग शिविर में विद्यालय शिक्षिकाओं द्वारा सत्संग में आये श्रद्धालुओं के सहयोग से सत्संग परिसर में लगभग एक सैकड़ा पौधे लगाये गये। इसी तरह मटौंध पार्क में शिक्षक सुशील सिंह व शिक्षिका आकांक्षा के द्वारा 50 पौधे लगाये गये। इसी तरह गिरवा व खुरहण्ड में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पौधे लगाये तथा छात्रों ने अपने घरों के आस-पास पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। शहर में आयोजित पौधारोपण अभियान में स्कूल एडवाइजरी बोर्ड के सम्मानित सदस्यों में श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी व डा० जगदीश चंसौरिया जी, डायरेक्टर श्री जगनायक यादव जी के साथ प्रधानचार्या श्रीमती रीना ओमर, उप प्रधानाचार्या डा० रिंकु सिंह के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकओं एवं समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया। अंत में विद्यालय के प्रबन्धक श्री संत कुमार गुप्ता जी ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से अनुरोध किया कि अपने घर व आस-पास भी पौधे लगाकर इस धरा को हरा-भरा बनाने में विद्यालय का सहयोग करें। प्रबन्धक श्री संत कुमार गुप्ता के निर्देशन में डा० मनीष कुमार गुप्ता के सौजन्य से उद्यान विभाग के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
