कृषि विश्वविद्यालय बांदा में वृक्षारोपण महाअभियान 2026′ के तहत वृहद् वृक्षारोपण का आयोजन

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश व्यापी ‘वृक्षारोपण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आज बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा में एक वृहद् पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. वी. एस. राजू की अनवरत प्रेरणा, कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप इस अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यह वृहद् पौधारोपण अभियान उत्तर प्रदेश में हरित आवरण के विस्तार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित राज्य-स्तरीय महाअभियान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावी हिस्सा है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय चेतना को जागृत करना है।

बांदा वन प्रभाग से प्राप्त सहयोग से इस अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में हुआ। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस. के. सिंह ने परिसर में विधिवत पौधारोपण कर इस हरित अभियान की शुरुआत की।वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ० संजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से इस राष्ट्रव्यापी और जन-हितैषी पहल में निरंतर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परिसर के विभिन्न स्थानों पर नीम, पीपल, बरग़द, पाखड, करंज, कदंब और जामुन के 400 पौधे लगाए।

पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण, इको-सिस्टम के संतुलन और एक आदर्श ‘हरित परिसर’ के विकास के प्रति पूर्णतः संकल्पित है। उन्होंने रोपे गए पौधों के दीर्घकालिक संरक्षण को सुनिश्चित करने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *