मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-– सेंट कबीर पब्लिक स्कूल मंदसौर में हरियाली अमावस्या (ग्रीन डे) का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वाहिद रईस, सेवानिवृत्त वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका श्रीमती शांता व्यास, विद्यालय के डायरेक्टर शेर मोहम्मद खान तथा पत्रकार अब्दुल मतीन खान के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के डायरेक्टर शेर मोहम्मद खान ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वाहिद रईस ने कहा कि हरियाली अमावस्या भारतीय संस्कृति और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और हरियाली को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका श्रीमती शांता व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाली अमावस्या प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देती है। विद्यार्थियों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फूड विदाउट फायर प्रतियोगिता में विद्यालय के 20 दलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपने हाथों से विभिन्न व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत करने थे। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल श्रीमती शांता व्यास, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वाहिद रईस एवं पत्रकार अब्दुल मतीन खान ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया, विद्यार्थियों से चर्चा की तथा उनके द्वारा तैयार व्यंजनों का स्वाद लेकर मूल्यांकन किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बिना आग के विभिन्न स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरस्कार आलिया एवं आफरीन।
द्वितीय पुरस्कार गुनगुन, दीक्षिता, अर्जुन एवं अर्शान,। तृतीय पुरस्कार सौरभ, फरहाद, माहिनूर, सिया एवं आमिन। सांत्वना पुरस्कार लवीशा को दिया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सैंडविच, केक, भेल, पोहे, लस्सी, आम पन्ना , पनीर के लड्डू, सत्तू की मिठाई, चॉकलेट केक, तरह-तरह के जूस, लस्सी, सलाद, पानी पताशे, भेल, पोहे, सैंडविच,बर्गरचिप्स चाट,चॉकलेट ब्रेड केक
स्प्राउट्स भेल,स्प्राउट्स चाट टोस्ट सैंडविच,दाबेली,कॉर्न चाट सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाए।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता भदौरिया, शिफ्ट इंचार्ज श्रीमती निमिषा अग्रवाल, श्रीमती भावना सोनी, महक भावनानी, आँचल, कल्पना, कृशिका, श्रीमती कल्पना याज्ञनिक क, श्रीमती पुष्पा बोराना, श्रीमती पुष्पा साधवानी, श्रीमती संतोष मेहरा, श्रीमती ममता अलावा, श्रीमती नलिनी, श्रीमती कोमल तथा सविता पाटीदार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। श्रीमती निमिषा अग्रवाल शिफ्ट इंचार्ज,
सेंट कबीर पब्लिक स्कूल मंदसौर ने आभार प्रकट किया ।