गुढ़ा कला में एलएसडी जागरूकता अभियान एवं टीकाकरण शिविर पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के उपाय बताए

सोनू करबरिया की रिपोर्ट

नरैनी। ग्राम पंचायत गुढ़ा कला में पशुपालन विभाग की ओर से एलएसडी (लम्पी स्किन डिजीज) जागरूकता अभियान एवं टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशुपालकों एवं ग्रामवासियों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण, संक्रमण से बचाव तथा पशुओं के समय से टीकाकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र कुमार, उपनिदेशक पशुपालन विभाग बांदा, डॉ. विजय कुमार, DyCVO नरैनी तथा पशु चिकित्सक मौजूद रहे। पशु चिकित्सकों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की।
इस दौरान पशुओं का टीकाकरण किया गया तथा ग्रामवासियों को एलएसडी की रोकथाम के लिए साफ-सफाई, पशुओं की नियमित निगरानी और समय से उपचार एवं टीकाकरण कराने के बारे में जागरूक किया गया।

डॉ. विजय कुमार कमल ने कहा कि पशुओं को बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता और समय पर टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उसे अन्य पशुओं से अलग रखते हुए तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दें।
कार्यक्रम में वेद प्रकाश एवं छोटे लाल करवरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और पशुपालक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *