अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा।।।।नेत्रदान पखवाड़ा(25 अगस्त से 8 सितम्बर ) के तहत सक्षम सदस्य और पदाधिकारी, लोगों को नेत्रदान के बारे मे जागरूक कर रहे हैं और विभिन्न अधिकारियों द्वारा भी नेत्रदान की अपील करवा रहे हैं ताकि नेत्रदान के बारे मे लोगों में जागरूकता बढ़े और पुरानी सोंच से बाहर निकल कर लोग नेत्रदान के बारे में सोंचे और नेत्रदान करें

इसी क्रम में आज *सतेंद्र कुमार त्रिपाठी (उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, चित्रकूट द्वारा नेत्रदान की अपील की गई| उन्होंने कहा कि नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक होना जरुरी है, ये बहुत ही पुनीत कार्य है, आपकी आँखे आपके जाने के बाद भी किसी की आँखों को रोशिनी देती रहेंगी |
उन्होने कहा सक्षम बाँदा का प्रयास बहुत ही सराहनीय है, सक्षम बाँदा के सदस्य बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं इनको बहुत बहुत धन्यवाद और शुभकामनायें | दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगों की मदद और सेवा के लिए सक्षम टीम बाँदा के साथ खड़ा रहेगा |
सक्षम टीम द्वारा सक्षम की पत्रिका उनको भेंट किया गया
इस दौरान सक्षम के निम्न सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे :
श्री शांतिभूषण सिंह गौतम (प्रांत कोषाध्यक्ष, कानपुर प्रांत )
श्री अभिषेक सिंह (कोषाध्यक्ष सक्षम बाँदा )
श्री रिंकू सिंह तोमर (सह सचिव सक्षम बाँदा )
श्री वीरेंद्र सिंह सूबेदार (दिव्यांग मित्र, सक्षम बाँदा )
कृष्णा सिंह (युवा प्रमुख, सक्षम बाँदा ।