प्रदेश स्तर की श्रेणीकरण की सूची में मासिक व क्रमिक के श्रेणीकरण में प्रथम स्थान हासिल किया

             सनत कुमार  बुधौलिया

उरई।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन/कुशल मार्गदर्शन में एवं ज्वाइंट टीम के सहयोग से राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)जनपद जालौन द्वारा अपने संवर्ग में परिवहन विभाग के माह अगस्त 2026 के प्रशमन शुल्क के निर्धारित मासिक लक्ष्य 36.00 लाख के सापेक्ष रु० 51.27 लाख की प्राप्ति की गयी तथा क्रमिक लक्ष्य 180.00 लाख के सापेक्ष रु० 256.70 लाख की प्राप्ति की गयी, जिसमें परिवहन विभाग की प्रदेश स्तर की श्रेणीकरण की सूची में मासिक व क्रमिक के श्रेणीकरण में प्रथम स्थान हासिल किया गया है।
इसी प्रकार आनन्द राय कुरील यात्रीकर/मालकर अधिकारी जनपद जालौन द्वारा अपने संवर्ग में परिवहन विभाग के माह अगस्त 2026 के प्रशमन शुल्क के निर्धारित मासिक लक्ष्य 30.00 लाख के सापेक्ष रु० 37.46 लाख की प्राप्ति की गयी तथा क्रमिक लक्ष्य 150.00 लाख के सापेक्ष रु० 177.08 लाख की प्राप्ति की गयी, जो परिवहन विभाग की प्रदेश स्तर की श्रेणीकरण की सूची में मासिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रशमन शुल्क की प्राप्ति में द्वितीय स्थान व क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रशमन शुल्क की प्राप्ति में पाँचवा स्थान हासिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *