मध्यस्थता केंद्र मे वार्ता से प्रकरण सुलझाने का प्रयास

     सनत कुमार  बुधौलिया की रिपोर्ट

उरई ।
न्यायालय श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट जालौन द्वारा मध्यस्थता केंद्र जनपद जालौन स्थान उरई को भेजी गई पत्रावली सोनम गुप्ता बनाम अवधेश सिंह परिवाद संख्या 1294/2026 धारा 138 एन0 आई 0 एक्ट थाना जालौन जिला जालौन में दिनांक 22.10.2026 को मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थ ब्रजराज सिंह के समक्ष पक्षकारों के मध्य वार्ता कराई गई हैं। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के मध्य सहमति जताई गई । दोनों पक्षों के मध्य सफलता पूर्वक समझौता हो गया है जिसमें विपक्षी अवधेश सिंह और परिवादिनी सोनम गुप्ता के मध्य 80000 रुपये का देना तय हुआ है जिसमें विपक्षी अवधेश सिंह ने वादनी सोनम गुप्ता को 50000 रूपये दिनांक 22/10/2026 को मध्यस्थ ब्रजराज सिंह के समक्ष प्राप्त करा दिये है एवं शेष बचे 30000 रूपये को न्यायालय श्रीमान के समक्ष नियत तिथि पर प्राप्त करा देगा । दोनों पक्षों के मध्य ये समझौता बिना किसी दबाव और भेदभाव के हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *