ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड जालौन के ग्राम माड़री में ग्राम जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
ग्राम चौपाल में पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने जनसेवा, जनसंवाद और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष जालौन ग्रामीण उपेंद्र गुर्जर, राजू निरंजन माड़री सहित ग्राम सचिव, लेखपाल एवं विकासखंड के अधिकारी मौजूद रहे।