सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी हनुमान मन्दिर उरई में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 29 जुलाई को होगा : महन्त सिद्धरामदास महामण्डलेश्वर*

Blog

              राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

         उरई (जालौन)। बुन्देलखण्ड की प्रसिद्ध ठड़ेश्वरी बाबा तपोस्थली सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी हनुमान मन्दिर उरई के महन्त श्रीं श्रीं 1008 श्री सिद्ध रामदास महामण्डलेश्वर ने बताया कि 29 जुलाई को प्रातः 6 बजे से ठड़ेश्वरी बाबा की तपोस्थली सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी हनुमान मन्दिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।


श्री महन्त जी ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम में 29, जुलाई को प्रातः 6 बजे मंगल आरती व 7 बजे श्री महन्त जी द्वारा अपने पूज्य गुरुजनों की समाधि स्थल पर पहुंच कर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन करेंगे। इसके बाद 8 बजे से मन्दिर परिसर हाल में शिष्य गणों द्वारा गुरु जी का पूजन एवं गुरु दीक्षा कार्यक्रम होगा।उपरोक्त कार्यक्रम में सभी भक्त एवं शिष्य गणों से अपील की गई है कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु-शिष्य की सदियों से चली आ रही परम्परा को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *