रिपोर्ट :- बृजकिशोर श्रीवास्
मऊरानीपुर-झांसी
मऊरानीपुर के रेलवे ओवर ब्रिज पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम मऊ देहात पावर हाउस के पास थाना मऊरानीपुर निवासी दीपक पुत्र लेखराज उम्र 23 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर पावर हाउस की तरफ से मऊरानीपुर में बाजार की ओर आ रहा था। तभी ग्राम बरौरा थाना लहचूरा निवासी लालाराम पुत्र शिवचरन उम्र 31 वर्ष ग्राम बरौरा से ग्राम स्यावरी की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों मोटरसाइकिल मऊरानीपुर के ओवर ब्रिज पर पहुंची वहां आमने-सामने टकरा गई। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों व पुलिस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लालाराम का उपचार किया गया वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दीपक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
