ईडी को कठपुतली बनाकर भाजपा लोकतंत्र का उड़ा रही मजाकः कांग्रेस

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव।       छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार डेढ़ साल में ही अपनी लोकप्रियता खो चुकी है और चहूंओर भ्रष्टाचार, शराबखोरी, रेत माफियाओं का गुडाराज, निर्दोष जनता को बंदूक की नोक से मारपीट कर परेशान किया जा रहा है। अडानी बंधुओं के लिए प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को बेचा जा रहा है, लगातार पेड़ों की अंधधूध कटाई की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता डा.चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व नेताओं द्वारा सवाल किया जाता है तो उनको ईडी, सीबीआई दिखाकर डराने व जबरन कार्यवाही करना शुरू कर देती है। जनहित मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी व चक्काजाम किया गया जिसके तहत राजनांदगांव जिले में सीआईटी कालेज तिराहा चौक पर दोपहर 12 से 02 बजे तक चक्काजाम किया गया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार, शराबखोरी, रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रदेश के खनिज संपदाओं का लगातार दोहन किया जा रहा है। इन जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार उजागर किया जा रहा जिससे भाजपा सरकार पूरी तरह से भयभीत हो गई है और ईडी को सामने रखकर कांग्रेस नेताओं पर लगातार कार्यवाही कर डराया व धमकाया जा रहा है। उक्त जनहित मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आव्हान पर प्रदेश व्यापी आर्थिक नाकेबंदी व चक्काजाम किया गया। इसके तहत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में मंगलवार 22 जुलाई को जिला मुख्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा हाथ में तख्ती, पोस्टर के साथ केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आर्थिक नाकेबंदी कर चक्काजाम को सफल बनाया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है, शराब का अवैध कारोबार चल रहा है, रेत से खनिज का लगातार दोहन किया जा रहा है ये अडानी का गुलाम बन चुकी है। एक पेड़ मां के नाम बाकी जंगल अंडानी के नाम चल रहा है, भाजपा सरकार लोकतंत्र का मजाक बना चुकी है। इन मुद्दों को लेकर छग विधानसभा नेताप्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत जी, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव जी, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस नेतागण सवाल करते हैं तो उन पर ईडी भेजकर परेशान किया जा रहा है। ये केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता का आवाज को दबाने व कुचलने में लगी है। ये जितना दबाएगी कांग्रेस उससे दोगुनी ताकत के साथ जनता की आवाज बुलंद करेगी, कांग्रेस न डरी है न डरेगी।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि सांय सरकार कार्यकाल में बलात्कार, हत्या, खनिज व रेत का अवैध उत्खनन बढ़ गया है, बाहर से शूटर बुलाकार स्थानीय लोगों डराया व धमकाया जा रहा है। भाजपाईयों की दादागिरी कर अवैध शराब का कारोबार बढ़ा रहें है वहीं अडानी बंधुओं के लिए प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को उजाड़ कर रही है। हमारे नेता इन मुद्दों पर बात रखते है तो उन्हें ईडी, सीबीआई की कार्यवाही कर डराया व धमकाया जा रहा है।
मोहला मानपुर विधायक श्री इंदरशाह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह प्रदर्शन केंद्र तथा राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की विपक्षी पार्टियों विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं,उनके परिवार तथा कार्यकर्ताओं को केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से बदनाम करने की बुरी मंशा के खिलाफ है। जहां एक ओर बीजेपी ‘‘एक पेड़ मां के नाम से कार्यक्रम कर रही है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की बेशकीमती जल, जंगल, जमीन को अपने पूंजीपति मित्र अदाणी को देकर उपकृत कर रही है,हजारों पेड़ काटे जा चुके है। डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि छग विधानसभा में जनता के हितों व मुद्दों की बात रखने पर भाजपा सरकार राजनीति दुर्भावना निकालते हुए यह कार्य किया गया है जिसका कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू अंडानी बंधुओं को खुश करने जल, जंगल और जमीन को उजाड़ जा रहा है लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटाई हो रही है इन ज्वंलत मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाया गया तो उन पर भाजपा सरकार ईडी की कार्यवाही कर डराने का प्रयास किया जा रहा है न्याय की इस लड़ाई के लिए हर संघर्ष कांग्रेस स्वीकार करती है। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने कहा कि जब भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है, छग विधानसभा के सदन में कांग्रेस विधायकों द्वारा मामला उठाया जा रहा है जिससे भाजपा सरकार तिलमिला गई है और ईडी को भाजपा अपना प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर कांग्रेस नेताओं पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही करवा रही है। जिसकी कांग्रेस तीव्र निंदा करती है।
चक्काजाम में पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, गिरीश देवांगन, पदम सिंह कोठारी, कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी सुजीत ठाकुर, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, नवाज खान,पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, हेमा देशमुख, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, आफताब आलम, विवेक वासनिक, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, विभा साहू, क्रांति बंजारे, मन्ना यादव, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, मो. करीम मेमन, उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, सदस्य शरद खंडेलवाल, मोहिनी सिन्हा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, घनश्याम देवांगन, रतन यादव, रितेश जैन, अब्दुल खान, राजू सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, नरेश शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष रामक्षत्री चंद्रवंशी, अंगेश्वर देशमुख, तथागत पांडेय, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पार्षद हफीज खान, छोटेलाल रामटेके, अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, मुकेश साहू, पंकज बांधव, संध्या साहू, शकील रिजवी, मोतीलाल साहू, महेश जैन, हरिनारायण धकेता, लादूराम तुमरेकी, रईस अहमद शकील, खिलेश्वर पाल, मनीष गौतम, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, सुरेन्द्र देवांगन, राजू सिंह राजपूत, दयावान देवांगन, चंद्रकला देवांगन, इकरामुद्दीन सोलंकी, गिरीश सोनवानी, अब्बास खान, संगीता साहू, महेश सेन, समद खान, गुलाब वर्मा, चुम्मन साहू, अभिमन्यु मिश्रा, गोपीचंद गायकवाड़, विरेन्द्र चंद्राकर, अशोक फडनवीस, विपिन यादव, विष्णु लोधी, रज्जू जॉन, प्रज्ञा गुप्ता, प्रवीण मेश्राम कृष्णा मेश्राम, डा.रूबिना अल्वी, गोपी रजक, नरेश साहू, ऋषि शास्त्री, अवधेश प्रजापति, रवि साहू, चेतन सिन्हा, सूरज शर्मा, केशव पटेल, प्रतिमा बंजारे, हर्ष खोब्रागढ़े, अब्दुल खालिक, नरेन्द्र जैन, शमसुद्दीन सैफी, चेतन भानुशाली, शुभम शुक्ला, भरत सोनी, शैलेष रामटेके, महेश साहू, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, विनय झा, नवीन जायसवाल, संदीप जायसवाल, राहुल देवांगन, विलियम बंसोड़, फरमान अली, रामनाथ निर्मलकर, डोमार साहू, लक्ष्मीनारायण, धन्नालाल साहू, बबलू कसार, विक्की पटेल, दीनू साहू, जावेद अंसारी, युवराज भारती, राजा यादव, इंदरपाल सिंह, जितेन्द्र भाटिया, ऋषभ निर्मलकर, विशु अजमानी, तौसिफ गोरी, आशीष रामटेके, लालचंद साहू, आरबी मिश्रा, भागवत साहू, कांतिबाई, सीमा यादव, विजय अग्निहोत्री, सागर ताम्रकार, होमदत्त वर्मा, चंद्रिका यादव, अमित अग्रवाल, मानव देशमुख, लेखचंद वर्मा, राजकुमार बोरकर, निहाल नकवी, त्रिलोचन नेताम, तोमेश साहू, मोहन साहू, ज्ञानसिंह, रूपेश साहू, राजिक सोलंकी, ऋषभ जैन, आदित्य वैष्णव, हनीफ खान, विशाल गढ़े, अंसार खान, गोलू विक्रमा, ऋषि रजक ,मोनिस गेडाम, बिशेसर केवट, भावेश सिन्हा, राहुल देवांगन, मोहितराम भूआर्य, राहुल तिवारी, रामगुलाल घावड़े, चंद्रशेखर मालेकर, जमुना साहू, चंद्रिका, ललिता साहू, अंजली घावड़े, महेन्द्र वैष्णव, शशांक खोब्रागढ़े, लोकेश निषाद, सोमनाथ निषाद, देवीलाल, डोमार, नंदूलाल, डा.राकेश कुमार, सोनाराम, भावेश, साहिल, गणेश साहू, टकेश्वर साहू, विनोद गेन्डे, राजकुमार गुप्ता, नासिर खां, सीतराम श्रीवास, जितेन्द्र सिन्हा, शिवम, तुलदास साहू, कामता प्रसाद साहू, दिलीप चंद्राकर, नरेन्दे देवांगन, हेमंत साहू, गौतम वर्मा, लिल्लूदास खरे, ललिता साहू, शाहिना बेगम, रीना पटेल, फुलमती वर्मा, तुलसी साहू, प्रभा साहू, नेहा वैष्णव, सौम्य कान्डे, रजत साहू, सद्दाम, चंद्रेश वर्मा, मासूमबानो, भगवानदास सोनकर, नमन जैन, परमानंद, त्रिलोक यादव, मूलचंद मेश्राम, उमरसिंह ठाकुर, देवेन्द्र गोड, मानसिंह साहू, कृतलाल, जाकीर खान, हरीश यादव, भुवाल, दिनेश साहू, रमेश साहू, सौम्य शर्मा, मोहम्मद यासीन, अजय राजपूत, नितेश लारोकर, विजय राज सिंह, गुलशन लिल्हारे, तरूण फुले, संदीप सोनी, मोइन खान, ललित कुमरे, अमित साहू, नरेश करसे, अकील कुरैशी, गनपत साहू, योगेश मानिकपुरी, पुष्पा वर्मा, लालराम वर्मा, दुलीचंद, राजेन्द्र पटेल, भरत सोनी, गुमान सिंह ढीमर, ईश्वर वर्मा, मोहनीश धनकर, टेकूराम साहू, भोजराम साहू, शशांक राजपूत, देवेन्द्र देवांगन, भावेश सिंह, चित्रकुमार साहू, रविशकर मारकंडे, बनकेश्वर वर्मा, जयचंद्र ठाकुर, झनक वर्मा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *