फुल माली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

Blog

 

मेनपुरीया/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– फूलमाली समाज नवयुग मंडल द्वारा इस वर्ष भी फूल माली प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को खेलों से जोड़ना एवं आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता था
इस टूर्नामेंट में जावरा ,मंदसौर, नीमच, पिपलिया मंडी, अरनिया माली, काचरिया चंद्रावत, नयापुरा,बहादुरपुर और मैनपुरिया की टीमों ने भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं उपस्थित सभी दर्शकों ने इन रोमांचक मुकाबला का जबरदस्त आनंद उठाया।चंद्रपुर रोड पर स्थित मेला ग्राउंड पर आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पिपलिया मंडी और मैनपुरिया के बीच खेला गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक विपिन जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव अग्रवाल, जनपद सदस्य विकास दसोरा, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गिरी गोस्वामी, मेनपुरिया सरपंच प्रतिनिधि ओंकार लाल माली, पूर्व चोकरा अध्यक्ष नंदराम उनियारा, नंदकिशोर राठौड़, पटेल साहब चोखका संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायण गहलोत, कोषाध्यक्ष मुकेश गहलोत, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र महावर, समाजसेवी बद्रीलाल माली एवं शिक्षाविद प्रदीप भाटी आदि उपस्थित थे।समापन के अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को विधायक विपिन जैन एवं सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल व फुल माली चोकरा पंचायत अध्यक्ष मुकेश जादव द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
टूर्नामेंट की विजेता टीम मैनपुरिया टीम के कप्तान कार्तिक माली को₹21000 की राशि नगद देकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया वही उपविजेता टीम पिपलिया मंडी के कप्तान साहिल माली को भी₹11000 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम है बल्कि एकता प्रेम भाईचारे का भी प्रतीक है अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं आयोजन समिति को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *