विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम द्वारा युवाओं को की गई नशे से दूर रहने की अपील-*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।    मेरा युवा भारत बांदा(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के द्वारा “विकसित भारत युवा कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का विषय भी शामिल था| यह कार्यक्रम आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज,बांदा में आयोजित हुआ| कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करोलिया द्वारा की गई तथा संचालन माय भारत स्वयंसेवक श्री दिव्यांश निगम द्वारा किया गया| कार्यक्रम में अतिथि के रूप में यूथ आईकॉन श्रद्धा पवासकर, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी योगेंद्र ,नव-चयनित बांदा जनपद के जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय, विद्यालय के शिक्षक एवं प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे| कार्यक्रम अंतर्गत लगभग 250 युवाओं की उपस्थिति रही| कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत मोमेंटो एवं बैज लगाकर किया गया |अपने संबोधन में बांदा जनपद के पूर्व जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करोलिया ने विस्तृत रूप से मेरा युवा भारत के बारे में युवाओं को जानकारी दी तथा इससे जुड़ने एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया| साथ ही विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 कार्यक्रम अंतर्गत चलाई जा रही प्रथम चरण क्विज प्रतियोगिता के बारे में युवाओं को समझाया एवं उन्हें माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करवाने के उपरांत क्विज अटेम्प्ट भी करवाया| अपने संबोधन में यूथ आइकॉन श्रद्धा पावस्कर ने युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत अंतर्गत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने हेतु जागृत किया| नव चयनित जिला युवा अधिकारी,बांदा श्रेयांश राय ने युवाओं को नशे से दूर रहने एवं जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति तत्पर रहने को कहा | यह विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम देश भर में कराया जा रहा है| कार्यक्रम में युवा मंडल/महिला मंडल के तमाम साथीगण भी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *