*10 जिलों में संगठन ने बदले चेहरे, जालौन की कमान रामभूषण उदैनियां को*

     बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

 

जालौन। अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश ने संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश के 10 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार जालौन जिले की जिम्मेदारी रामभूषण उदैनियां को जिलाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।

जारी नियुक्ति सूची में जालौन के साथ कानपुर नगर, प्रयागराज, शाहजहांपुर, गौतमबुद्धनगर, लखीमपुर, उन्नाव, गोरखपुर, मऊ और देवरिया जिले भी शामिल हैं। संगठन की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने और जिला स्तर पर संगठन को गति देने की अपेक्षा की गई है।

रामभूषण उदैनियां के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जालौन जिले में संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा और अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

नियुक्ति पत्र में सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जालौन में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रामभूषण उदैनियां को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *